
दीपका- कटघोरा क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि व कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को शरबत, ठंडा पानी, बिस्किट एवं केक वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने की यह पहल खास आकर्षण का केंद्र रही।

जगह-जगह केक काटकर कार्यकर्ताओं ने रहमान खान के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।कार्यकर्ताओं ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि व कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
