Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री परसराम रोहरा के लघु भ्राता स्व. ओमप्रकाश रोहरा जी की पगड़ी रस्म कल

रायपुर। आनंद निकेतन, अवंती विहार, रायपुर निवासी एवं पूर्व कोरबा निवासी स्व. श्री ओमप्रकाश रोहरा का निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। उनके निधन से रोहरा परिवार सहित सिंधी समाज में शोक की लहर है। स्व. ओमप्रकाश रोहरा पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री परसराम रोहरा के लघु भ्राता थे। उनका अंतिम संस्कार 4 जुलाई 2026 को संपन्न हुआ।पगड़ी रस्म सोमवार, 6 जुलाई 2026 को दोपहर 12:30 बजे सिंधु पैलेस, बीटीआई ग्राउंड के सामने, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी। आयोजन स्थल पर ही महिलाओं की बैठक भी रखी गई है। स्व. ओमप्रकाश रोहरा अपने पीछे पुत्रों, परिजनों एवं भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर समाज के विभिन्न लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!