Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

सीआरपीएफ 168वीं बटालियन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 23वां स्थापना दिवस

बीजापुर – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 168वीं बटालियन ने अपना 23वां स्थापना दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन के शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद क्वार्टर गार्ड में सलामी दी गई तथा सैनिक सम्मेलन आयोजित कर अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बटालियन के वर्ष 2004 में गठन से लेकर अब तक की प्रमुख उपलब्धियों, गौरवशाली इतिहास एवं उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी टी. थांगखान लाल, प्रेम कान चोवे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुहेल रहमान सोफी, उप कमांडेंट ओंकार नाथ सिंह, डी.एस. चौहान तथा सहायक कमांडेंट अखिलेश कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारी, जवान एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहीं कोरापुट रेंज की अन्य बटालियनों के अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए, जिनमें 85वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील कुमार राही तथा 229वीं बटालियन के कमांडेंट ब्रजेश कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समापन समारोह में कमांडेंट आर.एस. जोगिड़ ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिकूल मौसम और भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!