Home / Uncategorized / कोरबा में शान से लहराया तिरंगा, पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा में शान से लहराया तिरंगा, पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत वातावरण में पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में पंचायत के पदाधिकारियों, महिला मंडल एवं सिंधी युवा विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित समाज के अनेक संभ्रांत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के कार्यकारी अध्यक्ष महोदय श्री किशन चंद दावड़ा की अगुवाई में श्री भाई साहब नारायण दास जज्ञासी एवं पंचायत तथा सहयोगी संगठनों के उपस्थित पदाधिकारियों के कर कमलों से ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, उपस्थित लोगों ने सिन्धु महिला मंडल के नेतृत्व में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी के साथ देशभक्ति के नारो़ से जयघोष किया जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से भावना से ओत-प्रोत हो उठा।इस अवसर पर सिंधु सेवा मंडल, एवं सिंधु युवा विंग के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण व देश के प्रति सम्मान की भावना देखते ही बनती थी।

तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित समाज के गणमान्य सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे।आदरणीय भाई साहब, पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष किशनचंद दावड़ा , कार्यक्रम के संचालक एवं जन सम्पर्क अधिकारी आनंद राम बुधवानी, कन्हैयालाल कलवानी,महिला मंडल की सचिव श्रीमती जयश्री जसरानी, श्री नंदलाल लालवानी एवं युवा विंग अध्यक्ष नीरज असरानी सहित कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकता, राष्ट्रप्रेम और देशहित में योगदान देने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव श्री मनोज जेठानी व सहसचिव श्री रवि लालवानी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सिंधु युवा विंग एवं महिला मंडल की सदस्यों एवं समाज के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन की घोषणा की गई।इस अवसर पर समाज के लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंधु युवा सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी, पंचायत के मिडिया प्रभारी श्री राजकुमार गनवानी, सेवा मंडल के अध्यक्ष श्री बनवारी लाल पाहूजा, रवि लालवानी एवं युवा विंग के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *