Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 6 आरोपी गिरफ्तार

निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के थाना दीपका पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपका थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से करीब 200 किलोग्राम केबल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया केबल और बिक्री से प्राप्त ₹5000 नगद रकम बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

शत्रुघ्न रोहिदास (35 वर्ष)

परदेसी रोहिदास (30 वर्ष)

बैसाखू रोहिदास (50 वर्ष)

अनुज महिलांगे (26 वर्ष)

शनीराम अगरिया (45 वर्ष)

राकेश रोहिदास (18 वर्ष)

सभी आरोपी दीपका क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रेलवे या अन्य सार्वजनिक संपत्तियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *