Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ प्रांत में दुर्गा बजाज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ प्रांत में दुर्गा बजाज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़। दुर्गा बजाज को मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ प्रांत में स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण के प्रांतीय संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दुर्गा बजाज को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व, सेवा भाव एवं समर्पण से स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली दुर्गा बजाज से उम्मीद जताई जा रही है कि वे प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्य करेंगी। उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *