Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

पेट्रोल-डीजल संकट और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,सरकार पर साधा निशाना

(कोरबा) पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और लगातार गहराते ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के आह्वान पर रविवार 17 मई 2026 को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटमेर स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि महंगाई और ईंधन संकट ने आम आदमी की जिंदगी मुश्किल कर दी है। नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट ने लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार केवल प्रचार और बड़े-बड़े दावों में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी।

धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, मंडल अध्यक्ष सेन्द्रीपाली अमीर खान, विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल, इब्राहिम फारुकी, रोशन खांडे, सूरज सोनी, धनाराम खांडे, अखिलेश कुर्रे, रामधन मिरी, बिसाहू पटेल और आत्माराम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!