Home / बिलासपुर / केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

बिलासपुर/यु मुरली राव – पेट्रोल डीजल की किल्लत उसकी मूल्य वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया, इस दौरान आमजन की समस्याओं को उठाते हुए केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम जनता, किसान, मजदूर एवं व्यापार वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत देने एवं महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, राकेश यादव, संजीव पाल, मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, सुनील पांडेय, वेद रात्रे, गोविंद यादव, रामायण रजक, पार्षद प्रत्याशी नागेश धुर्व महेश ठाकुर, गौरव सिंह आदि अनेक संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *