Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

पेट्रोल -डीजल महंगाई से परेशान जनता की आवाज बनी कांग्रेस,तिफरा में किया विरोध प्रदर्शन

बिलासपुर – तिफरा ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।


वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों से आम जनता, किसान, मजदूर और व्यापार वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार राहत देने के बजाय लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।


धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने एवं बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, राकेश यादव, संजीव पाल, मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे,

पार्षद पुष्पेंद्र साहू, सुनील पांडेय, वेद रात्रे, गोविंद यादव, रामायण रजक, पार्षद प्रत्याशी नागेश धुर्व, महेश ठाकुर, गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!