Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

सभी 33 जिलों में शुरू हुई डायल-112 सेवा, अब एक नंबर पर मिलेगी हर आपात मदद 

सभी 33 जिलों में शुरू हुई डायल-112 सेवा, अब एक नंबर पर मिलेगी हर आपात मदद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से अब डायल-112 सेवा का विस्तार राज्य के सभी 33 जिलों तक कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेक्स्ट जनरेशन CG डायल-112 सेवा का शुभारंभ किया।

नई व्यवस्था के तहत पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और अन्य आपात सेवाएं अब एक ही नंबर 112 पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए प्रदेशभर में 400 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस वाहन तैनात किए गए हैं।

सरकार के अनुसार पहले यह सेवा केवल 16 जिलों में संचालित हो रही थी, लेकिन अब इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। नई प्रणाली में GPS आधारित ट्रैकिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग, कॉलर लोकेशन पहचान और तकनीक आधारित डिस्पैच सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं।

इसके साथ ही प्रत्येक जिले में मोबाइल फोरेंसिक साइंस लैब की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे घटनास्थल पर वैज्ञानिक जांच को मजबूती मिलेगी और अपराधों की जांच में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!