Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोयला विवाद में मारपीट करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

कोरबा 20 मई। दीपका थाना क्षेत्र में कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना दीपका में दर्ज अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदनसिंह और राहुल सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वर्तमान में दीपका क्षेत्र में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी से लौटते समय क्रांति दुकान के पास आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। आसपास लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल युवक ने इलाज कराने के बाद थाना दीपका पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में धारा 109(1) जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नौकरी से भी निकाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!