Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस पर उमड़ी श्रद्धा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टेका मत्था, दिया समरस समाज का संदेश

 सद्गुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस के पावन अवसर पर आमीन माता महिला मंडल, मुड़ापार द्वारा वार्ड क्रमांक 29 स्थित कबीरधाम परिसर, मुड़ापार–शारदा विहार में भव्य प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कबीर साहेब के बताए सत्य, समता, प्रेम एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर सद्गुरु कबीर साहेब के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा समस्त श्रद्धालुओं को प्राकट्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब के विचार आज भी समाज को सत्य, सद्भाव और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उनके संदेशों को आत्मसात कर ही एक बेहतर और समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग एवं धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा कबीर साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!