Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / CA करण रोहरा से जानिए – बिजनेस करने वालों के लिए ITR फाइल करना क्यों है जरूरी ?

CA करण रोहरा से जानिए – बिजनेस करने वालों के लिए ITR फाइल करना क्यों है जरूरी ?

कोरबा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) सिर्फ एक टैक्स प्रक्रिया नहीं, बल्कि बिजनेस की वित्तीय मजबूती और भविष्य की योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। CA करण रोहरा एवं एसोसिएट्स के अनुसार, समय पर ITR दाखिल करने से व्यापारियों को कई तरह के फायदे मिलते हैं।समय पर ITR फाइल करने से टैक्स नियमों का पालन सुनिश्चित होता है और पेनल्टी, ब्याज व अनावश्यक टैक्स नोटिस जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा बैंक लोन, होम लोन, वाहन लोन, ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाओं के लिए ITR एक महत्वपूर्ण आय प्रमाण के रूप में काम करता है।

CA करण रोहरा ने बताया कि नियमित रूप से ITR दाखिल करने से बिजनेस लॉस को आगे के वर्षों में एडजस्ट करने का लाभ मिल सकता है। साथ ही यदि किसी व्यवसायी ने अधिक TDS या एडवांस टैक्स जमा किया है तो वह टैक्स रिफंड का दावा भी कर सकता है।

ITR व्यापार की विश्वसनीयता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। टेंडर, कॉन्ट्रैक्ट, निवेश, बीमा और अन्य वित्तीय गतिविधियों में यह मजबूत इनकम प्रूफ के रूप में उपयोग किया जाता है। इससे बैंक, निवेशक और बिजनेस पार्टनर के बीच भरोसा बढ़ता है।उन्होंने बताया कि समय पर ITR दाखिल करने से देर से फाइलिंग की फीस, ब्याज और मिलने वाले कुछ टैक्स लाभों के नुकसान से भी बचा जा सकता है। बेहतर वित्तीय योजना और भविष्य में बिजनेस विस्तार के लिए ITR बेहद जरूरी है।

ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। व्यापारियों और करदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर अपना ITR दाखिल करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

CA करण रोहरा एवं एसोसिएट्स ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपना ITR समय पर दाखिल करें और अपने व्यवसाय को वित्तीय रूप से मजबूत बनाएं।

CA Karan Rohra & Associates📍 C-31, प्रेस कॉम्प्लेक्स, टीपी नगर, कोरबा 📞 9977255997

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *