Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

आईएएस  प्रतीक जैन ने संभाला जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार

 भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2020 बैच के अधिकारी प्रतीक जैन ने सोमवार प्रातः 10 बजे जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया। जिला पंचायत कार्यालय में निवर्तमान सीईओ दिनेश कुमार नाग ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।

प्रतीक जैन इससे पूर्व बस्तर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे जिला रायगढ़ में सहायक कलेक्टर के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। रायपुर में एडिशनल कमिश्नर एवं सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण रायपुर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!