Home / राजनीति / जंतर-मंतर पर 10 हजार से अधिक लोग, संसद मार्च थोड़ी देर में, पुलिस की परमिशन नहीं, 5000 जवान तैनात; वांगचुक की अनशन तोड़ने की 3 शर्तें

जंतर-मंतर पर 10 हजार से अधिक लोग, संसद मार्च थोड़ी देर में, पुलिस की परमिशन नहीं, 5000 जवान तैनात; वांगचुक की अनशन तोड़ने की 3 शर्तें

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी थोड़ी देर में संसद मार्च निकालेंगे। हालांकि पुलिस ने इसकी परमीशन नहीं दी है। करीब 10 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जुटे हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, हमारी ओर से कोई भी गलत काम नहीं करेगा। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। ताकि आंदोलन को बदनाम न किया जा सके।

हालांकि सोमवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। हालांकि अब स्थिति काबू में है।

उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की तीन शर्तों रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

Screenshot

CJP बोली- सरकार बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार हमसे बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन काफी देर से आया है, लेकिन हमने कहा है कि हम उनसे बात करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल उनकी तरफ से कोई साफ जवाब नहीं आया है और अब फैसला उनके हाथ में है।

जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग, CJP के मार्च में देरी

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भारी बैरिकेडिंग कर दी है। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था। लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *