Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

बांगो डेम में छलांग लगाना पड़ा भारी! दोस्तों के सामने डूबा युवक, 2 दिन बाद मिला रंजीत का शव

कोरबा। बांगो डेम घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद सोमवार, 17 अगस्त को उसका शव डेम से बरामद किया गया। मृतक की पहचान चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ बांगो डेम घूमने आया था। बताया जा रहा है कि रंजीत अच्छा तैराक था। दोस्तों के साथ घूमने के दौरान उसने डेम में छलांग लगाकर तैरते हुए नदी से बाहर निकलने की बात कही और पानी में उतर गया। हालांकि, वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका।घटना के बाद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लगातार दो दिनों तक तलाश किए जाने के बाद सोमवार को रंजीत का शव डेम से बरामद किया गया।शव मिलने की सूचना पर तहसीलदार, बांगो पुलिस और डेम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!