Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

हल्दानी घटना के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च:जयसिंह ने कहा- भाजपा के मुंह में गांधी, अम्बेडकर, बगल में छूरा


कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वावधान में एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में हल्दानी की घटना के विरोध में तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में सुभाष चौक निहारिका से डॉ.भीमराव अंबेडकर चौक घंटाघर तक पैदल मार्च कर सत्याग्रह किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के हल्दानी में कांग्रेस की रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे के भाषण के बाद मंच के शुद्धिकरण का मामला अत्यंत निंदनीय है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि ऐसी सोच बेहद शर्मनाक है। यह घटना दलित समुदाय का अपमान और छुआछुत जैसा कृत्य है ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ.भीमराव अंबेडकर जीवन भर छुआछूत और ऊँच – नीच के भेदभाव को मिटाने के लिए कार्य किया और भाजपा वाले के मुंह में गांधी, अंबेडकर का नाम और बगल में छुरा वाली कहावत को चरितार्थ करते हैं ।
इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी हरिश परसाई, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पालुराम, ए डी जोशी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी, सुकसागर निर्मलकर, वरिष्ठ नेत्री रेखा त्रिपाठी, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास, अर्चना उपाध्याय, जिला कांग्रेस पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, गिरधारी बरेठ, राकेश पंकज, चुलेश्वर राठौर हिमांशु सिंह, मनहरण राठौर इंटक, मो.शाहिद, नेता कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, सुभाष राठौर, नारायण कुर्रे, रामगोपाल कुर्रे, मस्तुल कंवर, बद्री किरण, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, रवि खुंटे, अनिल सिंह, गणेश दास महंत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!