Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

कोरबाजिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.राजीव गांधी का 82 वां जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर टी. पी. नगर कोरबा में स्व0 राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। 

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरण दास महंत ने कहा कि स्व.राजीव गांधी की आत्मीय सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो उन्होंने कहा था राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी विचारधारा ही हमारे महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। 

सांसद ज्‍योत्‍सना महंत ने भारत रत्न स्व.राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी का अभूतपूर्व योगदान महिला वर्ग को सत्ता में अधिकाधिक भागीदार बनाने के लिए रहा उन्होंने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33 प्रतिशत की भागीदारी हेतु रूपरेखा पहले से ही बना दी थी। जिसके वर्तमान में सुपरिणाम देखने को मिल रहा था।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व.राजीव गांधी के कारण ही पंचायती राज कायम हुआ है। पूरे देश में उनके द्वारा भ्रमण कर सभी वर्गों से विचार विमर्श कर देश के प्रगति के लिए विकास योजना को नया आयाम दिया गया है। कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में उनका आगमन हुआ था। 

पूर्व विधायक श्‍याम लाल कंवर ने कहा कि स्व.राजीव गांधी के अंदर उत्कृष्टता का जुनून था। हर क्षेत्र में चाहे छात्र जीवन हो या पायलट या राजनीति सभी में उत्कृष्टता हासिल की। स्व.राजीव गांधी की सोच एवं प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण एवं अंतर्राष्ट्रीय क्षितीज में भारत को एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केन्द्रित है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, प्रदेश पदाधिकारी हरीश परसाई, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव विकास सिंह, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर साेनी, संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, अजा प्रकोष्‍ठ के जिला नारायण कुर्रे, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेेसअध्‍यक्ष राकेश पंकज, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ जिला अध्‍यक्ष मो.शाहिद, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, बद्री किरण, अविनाश बंजारे, रामगोपाल कुर्रे, जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, दुष्‍यंत शर्मा, एफ डी मानिकपुरी, महेन्‍द्र थवाईत, संतोष यादव, कांग्रेस पदाधिकारी लक्ष्‍मीनारायण विश्‍वकर्मा, रामगोपाल यादव, रतन यादव, गंगाराम भाराद्वाज, अंकित वर्मा, कुंजबिहारी, डी आर नेताम आदि ने स्‍व. राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला, उन्‍हें याद किया और राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित कर नमन किया ।

इस अवसर पर संगीता श्रीवास, ममता अग्रवाल, झल कुंवर, आंगन बाई, रज्‍जाक खान, सुनील निर्मलकर, अनिल कुमार सिंह, अमृता निषाद, धनंजय दिवान, इरफान अलि, नटवर लाल, लक्ष्‍मी बाई, निकिता, शिवभट्ट तुलसी सिंह, गुलशन साहु, कमलेश कुर्रे, कौशल श्रीवास, मुकेश रात्रे सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!