
उत्तर प्रदेश से युवक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को दो सप्ताह का समयबिलासपुर। उत्तर प्रदेश के शामली से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा युवक निश्चिंत वत्स की गिरफ्तारी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा है और जवाब प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।मामले में युवक की उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में गिरफ्तारी की प्रक्रिया और पुलिस की कार्रवाई को चुनौती दी गई है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा।कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार को निर्धारित समय में अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब अगली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत जवाब के आधार पर हाईकोर्ट आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा।





