
छिंदपुर/कटघोरा: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, अटूट आस्था और आपसी सौहार्द के प्रतीक ‘भोजली त्यौहार’ को आदर्श ग्राम छिंदपुर में अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
पारंपरिक लोकगीतों और “अहो देवी गंगा…” के जयकारों के बीच भोजली शोभायात्रा का शुभारंभ गांव के बड़े गौटिया गोपाल सिंह (शैलेंद्र) राठौर के निवास से हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाओं व युवतियों ने सिर पर भोजली धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। शोभायात्रा के दौरान ग्राम के समस्त इष्ट देवी-देवताओं के मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। तत्पश्चात जूना तालाब में भोजली का भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया। विसर्जन के बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे के कानों में भोजली खोंचकर ‘मीत-मितान’ बदने की परंपरा निभाई और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला नीति अनुसंधान सहप्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर, मंडल उपाध्यक्ष हुलेश राठौर, ओम प्रकाश राठौर, गंगाराम श्रीवास, भाजपा नेता रामबिलास कैवर्त, भाजपा नेता तेरस यादव, केवल यादव, गिरधर गोस्वामी, बाबूलाल श्रीवास, बजरंग यादव, शत्रुघ्न दास, भुरू यादव, जगदीश यादव, संजय श्रीवास, मिथुन यादव, भुनेश्वर श्रीवास, लक्ष्मीनारायण बियार, लंबोदर श्रीवास, शशि श्रीवास, ईश्वर अनंत, चंचल श्रीवास, श्रीमती पूर्णिमा राठौर, सहोदरा बाई सहित भारी संख्या में मातृशक्ति, युवा साथी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।







