Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

राधा अष्टमी पर सजा आसमा सिटी फेस वन, रंग-बिरंगी वेशभूषा में नजर आए बच्चे

बिलासपुर की आसमा सिटी कॉलोनी में गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी के अवसर पर धार्मिक आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और कॉलोनीवासी शामिल हुए।

पूरे आयोजन के दौरान भक्ति के साथ उत्सव का रंग भी देखने को मिला।दरअसल, 19 सितंबर को आसमा सिटी कॉलोनी में राधा अष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।कार्यक्रम की खास बात रही कि महिलाएं और बच्चे आकर्षक और पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।

कोई भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर पहुंचा, तो कोई गणेश जी के रूप में नजर आया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे माहौल को भक्तिमय और खुशनुमा बना दिया।आयोजन के दौरान कॉलोनी में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

धार्मिक आयोजन के साथ भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम ने कॉलोनीवासियों को एक साथ जोड़ने और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!