Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर जलाएं गये ‘आशीर्वाद का दीया’*

*शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर जलाएं गये ‘आशीर्वाद का दीया’*कोरबा/ जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के वनांचल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर “आशीर्वाद का दीया” जलाएं गए।स्कूल परिसर में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयोजित किए गए “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश के प्रति योगदान तथा उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारें में बताया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामवासियों ने शाला परिसर में 75 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से जोड़कर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्था में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण, निबंध प्रतियोगिता सहित विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं – मेलन कँवर, दिव्या कुजूर, रुक्मणि पुरैना, रमाकांत कुसरो, उमाकांत टोंडें, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, अनुराधा राठौर, खीकराम यादव, रूपसाय, कमलेश्वर सहित छात्र- छात्राएं,पालकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!