Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

तालाबंदी आंदोलन के बाद एसईसीएल मुख्यालय में बैठक, विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में भूविस्थापितों ने रखीं मांगें

हरदीबाजार :- हरदीबाजार रेंकी , सराई सिंगार के भूविस्थापितों ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में अपनी जायज मांगों को लेकर 19 सितंबर को दीपका महाप्रबंधक के मुख्य गेट पर 8 घंटे तक तालाबंदी आंदोलन किया गया था। इस दौरान तीन दौर की वार्ता पश्चात एसडीएम कटघोरा नितिन दुबे व जीएम दीपका ने बिलासपुर हेडक्वार्टर बात कर 21 सितंबर को बिलासपुर मुख्यालय सीएमडी आफिस में बैठक रखने की बात पर सहमति जताई तब जाकर तालाबंदी आंदोलन को सांय 5 बजे स्थगित किया गया।

जिसके तारतम्य में सोमवार 21 सितंबर को कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर,रेंकी व सराई सिंगार के भूविस्थापितों के बीच बिलासपुर सीएमडी सभागार में एसईसीएल की ओर से वीरंची दास डारेक्टर डी एच आर,मोहपात्रा डीटी डारेक्टर पीनपी,बिपिन कुमार लाल जीएम एलएंडआर,दीपका जीएम अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी की उपस्थिति में बसाहट पर सुपेत पारा बाईपास किनारे उतरदा की ही जमीन पर बसाहट पर सहमति नहीं बनी,जयंती नगर को ही पूर्ण रूप से विकसित कर बसाहट देने,2004-2010 अधिग्रहण के पश्चात खरीदी बिक्री के बाद मकान नापी पर मकान मालिकों को सोलसियम के साथ मुआवजा देने, वहीं ड्रोन के बाद बने मकानों

को नया मानकर 60% कटौती कर 40% मुआवजा बनाया गया है उसे सोलसियम सहित मुआवजा देने पर सार्थक चर्चा हुई। 2004 अधिग्रहण के समय लागू पर पर खाते पर नौकरी देने पर विचार कर बताने की बात कही साथ ही शेष बचे 212 एकड़ भूमि को अधिग्रहण कर बसाहट देने पर चर्चा कर बताया जाएगा । वहीं विधायक ने आमगांव दर्राखांचा,मलगांव व सुआभोडी के भूविस्थापितों के बचे नौकरी, मुआवजा व बसाहट को अविलंब देने पर सहमति बनी 15 दिवस के अंदर ।

अन्य सभी मांगों पर अविलंब विचार कर जल्दी 4-5 दिन के अंदर में सभी मुद्दों को लिखित में देने पर सहमति बनी । साथ ही हरदीबाजार में मुआवजा देने के लिए मकान नहीं तोड़ने पर एसईसीएल डायरेक्टेड की टीम ने कही बैठक में सरपंच लोकेश्वर कंवर,उप सरपंच रेखा जायसवाल,श्यामू जायसवाल,रघुराज सिंह उईके,नरेश टंडन,व्यास राठौर,महेंद्र राठौर, राजेश जायसवाल,शिव यादव,फिरोज खान, जगदीश अग्रवाल, अनिल टंडन,मन्नु राठौर, राजाराम राठौर,प्रदीप पांडेय,ममता ओग्रे,प्रेम डिक्सेना,शशीधर सोनी, सुरेंद्र राठौर, प्रदीप राठौर,इंद्रभूषण ओढ़े,सुधीर कंवर ,चंद्रिका प्रजापति,दिलीप राठौर, कमलेश राठौर, पंकज धुर्वा रमन कुल्हाड़े,गणेश श्रीवास,बड़ी संख्या में भूविस्थापित शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!