इंडियन पब्लिक स्कूल पोंड़ी में भक्तिभाव से गणेश विसर्जन“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से गूंजा विद्यालय परिसर

पाली से ज्ञानशंकर तिवारी की रिपोर्ट

पोंड़ी। इंडियन पब्लिक स्कूल पोंड़ी में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। उत्सव के समापन पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ भक्तिभावपूर्वक गणेश विसर्जन किया।विसर्जन यात्रा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विद्यालय द्वारा इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम डायरेक्टर राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एडमिनिस्ट्रेटर कुणाल महापात्रा, प्रिंसिपल संतोष देवनाथ एवं हेडमास्टर अनिल कश्यप का विशेष मार्गदर्शन रहा। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाएं हिना वर्मा, भारती कश्यप, ममता सोनी, अनीता सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।श्रद्धा एवं उल्लास के बीच गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई देते हुए सभी ने अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!