कोरबा में निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही! सोनालिया फाटक पर फूटी मेन पाइपलाइन, 3-4 वार्डों में जल संकट से हाहाकार

कोरबा में सोनालिया फाटक के पास रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान नगर निगम की मुख्य जल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूटने से संजय नगर, मोती सागर पारा समेत 3 से 4 वार्डों में जल आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है। त्योहार के बीच पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं और बोर, हैंडपंप व पुराने कुओं के सहारे जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं।वार्ड क्रमांक 8 के पूर्व पार्षद सुफल दास महंत के मुताबिक, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के लोग कई दिनों से परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम और संबंधित ठेकेदार से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर लोगों को इस जल संकट से राहत कब मिलेगी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!