कोरबा: 7 वर्षीय भव्या जोशी हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, आज पुलिस करेगी मामले का खुलासा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम भव्या जोशी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन दिनों से लापता बच्ची का शव गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय उर्फ अमित चौहान के रूप में बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले का विस्तृत खुलासा आज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से सक्ती जिले के ग्राम फगुरम निवासी प्रकाश जोशी करीब चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ रजगामार आए थे। वह यहां करीम पोल्ट्री फार्म में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी सात वर्षीय बेटी भव्या जोशी घर से पास की दुकान पर सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। इस दौरान पुलिस डॉग बाघा की भी मदद ली गई।गुरुवार सुबह करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी और रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह सहित पुलिस टीम ने मौके पर जांच की। फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।पुलिस डॉग बाघा की मदद से मिला अहम सुरागमामले की जांच के दौरान पुलिस डॉग बाघा से भी मदद ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाघा घटनास्थल से सुराग तलाशते हुए रजगामार के रावणभाठा मोहल्ले में एक मकान तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर संबंधित व्यक्ति की तलाश शुरू की। खबर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।गिरफ्तार आरोपी को लेकर सामने आई जानकारीप्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता बाबूलाल, मूल रूप से बालको नगर के सेक्टर-5 का निवासी बताया जा रहा है। बताया गया है कि उसका रजगामार के रावणभाठा क्षेत्र में भी आना-जाना था। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस घटना ने क्षेत्र में गहरा दुख और आक्रोश पैदा किया है। एक मासूम बच्ची की मौत से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं। मामले में अपराध की परिस्थितियों, घटनाक्रम और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को लेकर पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।पुलिस द्वारा आज मामले का विस्तृत खुलासा किए जाने की जानकारी सामने आई है। आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग के बाद ही जांच से जुड़े सभी तथ्यों और पुलिस की आगे की कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।MediaSession.in | खबर वही, जो जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!