छठ महापर्व पर सीपीआई जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने.छठ घाट पर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की


दिनांक : 16 नवंबर 2026

कोरबा

लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने रविवार की शाम और सोमवार की सुबह बालको के छठ घाट का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने छठ घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया के समक्ष जिले के सभी लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्री वर्मा ने घाटों पर उपस्थित छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच पहुँचकर उनकी आस्था और साधना के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनका अभिवादन किया तथा सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर कामरेड वर्मा ने कहा कि छठ महापर्व केवल सूर्य उपासना और धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक एकता, पारिवारिक संस्कार और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमें अनुशासन, समर्पण, पवित्रता, त्याग और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि छठ घाट पर अमीर-गरीब, ऊँच-नीच का कोई भेद नहीं होता। सब एक साथ, एक ही घाट पर, एक ही सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यही हमारी असली संस्कृति है – भाईचारा, बंधुत्व और समानता।

श्री वर्मा ने कहा कि आज के समय में हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर आपसी भाईचारा, बंधुत्व, प्रेम और सादगी को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। जब तक समाज में एकता और प्रेम रहेगा, तब तक कोई भी ताकत हमें तोड़ नहीं सकती।

अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा लोक-संस्कृति, सामाजिक समरसता और जन-एकता के लिए समर्पित रही है और आगे भी रहेगी।

भवदीय

(पवन कुमार वर्मा)
जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
जिला परिषद, कोरबा (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!