Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान, 29 अगस्त को होगा समारोह

रायपुर, 

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न खेल अलंकरणों से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए पांच दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राज्य अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।

राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले राज्य अलंकरण समारोह में श्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाएगा।

राज्य शासन की ओर से तीन वर्षों के लिए एक साथ खेल अलंकरण प्रदान किए जाने से प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों के योगदान को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!