Home / कोरबा / कोरबा में कोयला चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 215 टन कोयला जब्त

कोरबा में कोयला चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 215 टन कोयला जब्त

कोरबा में कोयला चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 215 टन कोयला जब्त

कोरबा। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना दीपका पुलिस ने ओवरलोडिंग की आड़ में अवैध रूप से कोयला परिवहन करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 215 टन कोयला और चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 3 ट्रेलर और एक पेलोडर (SDL) को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दीपका खदान से कोयला चोरी कर उसे अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का कोयला ट्रेलरों के जरिए बिलासपुर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों को पकड़ा और जांच में अवैध कोयला बरामद किया।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों में ट्रांसपोर्टर, चालक और कोयला खरीदने वाले शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *