Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में हाईवे पर खौफनाक खेल’ सड़क पर मृत मवेशी रखकर राहगीरों को बना रहे निशाना, वीडियो वायरल

कोरबा में हाईवे पर खौफनाक खेल’ सड़क पर मृत मवेशी रखकर राहगीरों को बना रहे निशाना, वीडियो वायरल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाईवे पर असामाजिक तत्वों का खौफनाक खेल सामने आया है। निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना के उरगा-बिलासपुर मार्ग पर बदमाशों द्वारा सड़क पर मृत मवेशी रखकर राहगीरों को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृत मवेशी रखकर बना रहे जाल
जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व सड़क पर मृत मवेशी डाल देते हैं, जिससे वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो जाते हैं। इसी दौरान बदमाश मौके का फायदा उठाकर उनसे जबरन वसूली करते हैं।

‘टेरर टैक्स’ का आरोप
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि इस मार्ग पर दबंगों द्वारा ‘टेरर टैक्स’ वसूला जा रहा है। भले ही एनएचएआई का आधिकारिक टोल शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इस अवैध वसूली से लोग परेशान हैं।

यात्रियों में दहशत का माहौल
इस तरह की घटनाओं के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर रात के समय इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा माना जा रहा है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी
मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *