दीपका में बेकाबू बोलेरो ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, थार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त

  कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सिंह रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार और मारुति कार समेत कई वाहन आपस में भिड़ गए और क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

तेज रफ्तार बोलेरो ने पार्किंग में मचाई तबाही

Screenshot
Screenshot

घटना गेवरा-दीपका-कटघोरा मार्ग पर स्थित सिंह रेस्टोरेंट के सामने की है। रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के मुताबिक, बीती रात पार्किंग में थार, मारुति कार समेत कई वाहन खड़े थे। इसी दौरान दीपका के बजरंग चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।

बोलेरो में सवार थे तीन लोग

बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। वाहन एसईसीएल में नियोजित बताया जा रहा है और उसका चालक विजयनगर का निवासी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक के नशे की हालत में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चालक के नशे में होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दीपका पुलिस ने बोलेरो जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के समय पार्किंग के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि वहां लोग मौजूद होते तो दुर्घटना में जनहानि भी हो सकती थी।

Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!