Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

फाटक पार करने के हड़बड़ी में बारूद से भरी गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा घटना स्थल पर ही मौत

फाटक पार करने के हड़बड़ी में बारूद से भरी गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा घटना स्थल पर ही मौत,

मृतक की पहचान 58 वर्षीय हनुमानदिन प्रजापति के रूप में की गई। जो ददार निवासी था

कोरबा के दादर निवासीहनुमान प्रजापति के घर पर नवरात्र पूजा का प्रसाद लेकर सीतामढ़ी अपने भाई के यहां जा रहा था इस दौरान मानिकपुर फाटक खुला था उसे लगा कि वह फाटक पार कर लगेगा लेकिन पहुंचते ही फाटक बंद हो गया वही उसके बगल से जा रही बारूद से भरा वाहन भी फाटक पार करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया ।बाइक सवार हनुमान फाटक के नीचे गड्ढे में गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई

इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी। तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि वाहन में काफी मात्रा में बारूद भरा था जिसे रखने के लिए खुले और आबादी वाले इलाके से दूर स्टोर की जरूरत होती है उसे कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद उसे चालक के सुपुर्द कर दिया गया है।

बताया जा रहा है की बारूद से भरा वाहन नागपुर से रायगढ़ जा रहा था। जो एक निजी कंपनी का था

गौरतलब है कि सीएसईबी फाटक,टीपी नगर फाटक,शारदा विहार फाटक, सोनालिया फाटक, पवन टॉकीज़ फाटक यह शहर के मुख्य फाटक है जो अक्सर बंद रहते हैं और खुलने के बाद लोगों में फाटक पार करने की होड़ लग जाती है जिससे चलते लोग हादसे का कई बार शिकार हो चुके हैं कई लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन लोगों की जल्दबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा है।

शहर में बंद फाटक के चलते कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है इसे लेकर ओवरब्रिज की भी मांग की गई है लेकिन विभिन्न प्रकार के व्यवधान के चलते ब्रिज का निर्माण नहीं हो पा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!