गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े, सरपंच के पिता की मौत 

बलौदा। पंतोरा चौकी के ग्राम गतवा में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान सरपंच रोहित कश्यप के पिता ज्योत राम कश्यप की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। मामले की जांच चल रही है। गतवा के सरपंच रोहित कश्यप और पूर्व सरपंच पति शिवप्रकाश कश्यप के बीच पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार को रोहित कश्यप के मोहल्ले से डीजे पर नाचते-गाते ग्रामीण गणेश विसर्जन के लिए तालाब जा रहे थे। जुलूस में रोहित कश्यप का बेटा राहुल भी था। शिवप्रकाश कश्यप और उसका भाई संजय कश्यप भी साथ थे। पानी टंकी के पास स्कूल के नजदीक किसी बात पर विवाद शुरू हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़े की खबर पर रोहित कश्यप और उसके पिता ज्योत राम कश्यप मौके पर पहुंचे। राहुल के साथ हो रही मारपीट में वे भी शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!