कोरबा ओवरब्रिज पर आधी रात बड़ा हादसा टला! गलत साइड से आती Baleno कार Ertiga से भिड़ी

कोरबा। शनिवार 26 सितंबर की रात करीब 11 बजे कोरबा ओवरब्रिज पर दो कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सफेद रंग की Maruti Suzuki Baleno और Maruti Suzuki Ertiga क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की Baleno गलत साइड से आ रही थी। इसी दौरान चालक आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। ओवरटेक करते समय Baleno सामने से आ रही Maruti Suzuki Ertiga से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त Baleno में करीब 6 से 7 लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, Baleno चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था, हालांकि वह पूरी तरह नशे में नहीं था। गलत साइड से वाहन चलाने और रात के समय ओवरटेक करने के दौरान हुई यह टक्कर गंभीर हो सकती थी।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ओवरब्रिज पर इस तरह गलत साइड से वाहन चलाना और बिना पर्याप्त सावधानी के ओवरटेक करना दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। इस घटना में गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!