Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, दो पकड़ाए, आरोपियों से 41 लीटर शराब किया गया जब्त

नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, दो पकड़ाए, आरोपियों से 41 लीटर शराब किया गया जब्त

कोरबा। सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर संग्रहण करने वालों पर कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने नकटीखार तलाब के ऊपर साइड धरसा नाला के पास दबिश दी। दबिश के दौरान अरोपीगण अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण व भंडारण करते पाए गए। मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए नकटीखार ऊपर मोहल्ला निवासी निखिल कंवर 22 वर्ष व अजय कुमार मंझवार 21 वर्ष को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से 41 सौ रूपए कीमती शराब जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से पुलिस ने अपील की है कि आस पास अवैध शराब निर्माण व बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असमाजिक तत्वों के विरूद्ध समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *