Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान, 48 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किसान, 48 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान अपनी दोनों पत्नियों को साथ रखने की मांग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और करीब 48 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

जानकारी के अनुसार किसान अपनी पारिवारिक विवाद से परेशान था और दोनों पत्नियों को एक साथ अपने साथ रखने की जिद पर अड़ा हुआ था। मांग पूरी नहीं होने पर वह गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लाउडस्पीकर और मोबाइल के जरिए किसान से लगातार बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाइश दी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा रही और सभी उसकी सुरक्षित वापसी की दुआ करते रहे। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार किसान को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!