
बिलासपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बिलासपुर के जबड़ापारा गली नंबर-3 में बाल गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विराजित की गई है। समिति से जुड़े समर नेताम सहित छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जा रही है।शाम होते ही गणपति बप्पा की आरती का आयोजन किया जाता है। आरती में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति भाव के साथ शामिल हो रहे हैं और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।बच्चों के उत्साह और आस्था से जबड़ापारा गली नंबर-3 का पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बच्चों द्वारा स्वयं उत्सव की तैयारियों में भाग लेकर पूजा-अर्चना करना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।बाल गणेश उत्सव समिति का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। समिति द्वारा गणेश उत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।





