जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ढाबा संचालक से 40 पाव देशी मदिरा जब्त

नवंबर में अब तक अवैध शराब से जुड़े 134 प्रकरण दर्ज, 21 व्यक्तियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

कोरबकलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर दिए गए निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने कुसमुण्डा क्षेत्र में कार्रवाई की। बबली होटल/ढाबा के संचालक पदुमदास के कब्जे से 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा (40 पाव) जब्त की गई। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी  रविशंकर यादव के मार्गदर्शन, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के निर्देश तथा वृत्त प्रभारी जया मेहर के नेतृत्व में 26 नवंबर को की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार जिले में नवंबर माह में अब तक 37.70 लीटर देशी मदिरा, 4.72 लीटर विदेशी मदिरा, 310.90 लीटर महुआ मदिरा और 755 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,19,748 है। इस अवधि में 134 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा गैरजमानती अपराधों में 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सहायक आयुक्त आबकारी श्री यादव ने बताया कि अवैध शराब के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। सभी आबकारी उपनिरीक्षकों को अपने वृत्त क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय और मदिरापान कराने वालों के विरुद्ध सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!