Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा में 220 KV लाइन के केबल चोरी का बड़ा खुलासा! करीब 1 टन तार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई विद्युत सामग्री में से करीब 1 टन तार बरामद किया गया है।

मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड से 31 अगस्त की रात केबल चोरी हुए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राकेश पटेल (30), निवासी भिलाई खुर्द को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और करीब 1 टन तार जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए केबल से एल्युमिनियम अलग कर उसे कबाड़ी को बेच दिया गया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई है, जबकि अन्य आरोपियों और चोरी की बाकी संपत्ति की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!