Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे; रात भर पड़ा रहा ट्रैक पर

कोरबा जिले में शनिवार देर रात एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। युवक रातभर रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में पड़ा रहा। सुबह लोगों की नजर पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि रितेश रेलवे ट्रैक पर बैठा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी वहां से गुजरी और उसकी चपेट में आने से दोनों पैर कट गए। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

रात में ट्रैक पर क्यों गया, जांच जारी

युवक रात में रेलवे ट्रैक पर क्यों बैठा था, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह चोरी करने, शौच करने या आत्महत्या के इरादे से वहां गया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिजनों से भी पूछताछ

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!