Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा में 70 खिलाड़ियों ने दी कलर बेल्ट परीक्षा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बांटे बेल्ट और प्रमाण-पत्र

कोरबा में 70 खिलाड़ियों ने दी कलर बेल्ट परीक्षा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने बांटे बेल्ट और प्रमाण-पत्रकोरबा। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन कोरबा के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के श्रम कल्याण केंद्र, जूनियर क्लब में एक दिवसीय कलर बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों से करीब 70 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को विभिन्न स्तर के कलर बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ना जरूरी है। कोरबा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने किक, पंच, ब्लॉक, फॉर्म सहित ताइक्वांडो की विभिन्न निर्धारित तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों और निर्णायकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को कलर बेल्ट और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने कहा कि जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कलर बेल्ट परीक्षा खिलाड़ियों की अगले स्तर की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम में जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, सचिव लोकेश राठौर, प्रशिक्षक लीला यादव, अंकित सिंह, सूरज श्रीवास, अदिति सहित संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!