Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में नाबालिग का हाथ गन्ना मशीन में फंसा:चार उंगलियां टूटीं, इलाज जारी, बाल श्रम पर उठे सवाल

कोरबा में नाबालिग का हाथ गन्ना मशीन में फंसा:चार उंगलियां टूटीं, इलाज जारी, बाल श्रम पर उठे सवाल

 कोरबा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाजार में गन्ना जूस की दुकान पर काम कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग रमाकांत (16) का हाथ मशीन में फंस गया। इस घटना में उसके बाएं हाथ की चार उंगलियां टूट गईं और पूरा पंजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गन्ने की मशीन में हाथ फंसने के बाद तुरंत मशीन बंद की गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। समय रहते मशीन बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया।

आर्थिक तंगी के कारण कर रहा था काम

बताया जा रहा है कि रमाकांत अपने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण गन्ना जूस की दुकान पर मजदूरी करने को मजबूर था। वह रोजाना की तरह मशीन में गन्ना डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन के रोलर में चला गया।

मशीन ने बुरी तरह फसा हाथ

रमाकांत की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े। उन्होंने बड़ी मुश्किल से मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला। खून से लथपथ हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस हादसे ने बाल श्रम से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक नाबालिग से इस तरह का खतरनाक काम क्यों कराया जा रहा था। बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत नाबालिगों से खतरनाक मशीनों पर काम कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद शहर में ऐसी दुकानें चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *