Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’ में माय भारत यूथ वालेंटियर्स ने दिया हरित कोरबा का संदेश

कोरबा। जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शनिवार को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में माय भारत यूथ वालेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा का संदेश दिया।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत जी के मार्गदर्शन में संचालित माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान यूथ वालेंटियर्स ने मैराथन में सहभागिता निभाने के साथ लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह जी ने बताया कि जिले में अब तक 56 हजार से अधिक युवाओं का पंजीयन माय भारत यूथ वालेंटियर्स के रूप में किया जा चुका है। इन युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा तथा सामाजिक और जनहितकारी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कोरबा शहर के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के 200 से अधिक यूथ वालेंटियर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित और स्वच्छ कोरबा के संकल्प को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!