
परसाखोला वाटरफॉल पर युवकों की बेरहमी से पिटाई
बालकोनगर कोरबा 10 नवम्बर। पिकनिक स्पॉट पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बालको थाना इलाके के परसाखोला पिकनिक स्पॉट का है।वीडियो में वाटरफॉल के ऊपर फिसलन वाली जगह पर दो से तीन युवकों को बुरी तरह से पीटा जा रहा है।

आरोप है कि एक युवक को फिसलन में धकेलने की भी कोशिश की गई। इतना ही नहीं, मारपीट में कढ़ाई और चम्मचे का भी इस्तेमाल किया गया।वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
वहीं इस मामले में बालको टीआई युवराज तिवारी का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।





