Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

जनताजनार्दन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हम जनप्रतिनिधियों का प्रथम लक्ष्य, और इस लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं

सुशासन तिहार शिविर – महापौर(नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में आयोजित हुआ निगम का छठवाॅं सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर )( सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित जोन के वार्ड पार्षदों व जनप्रतिनिधियों की शिविर में रही गरिमामयी उपस्थिति )

कोरबा 22 मई 2026 – महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुये कहा कि जनताजनार्दन की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराना, उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करना, उनके सुख-दुख में साथ खडे़ रहना, हम जनप्रतिनिधियों का प्रथम लक्ष्य है तथा आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार शिविर इस लक्ष्य को पूरा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याएं शीघ्रता से दूर हो रही हैं, लोगों को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है, उनकी दिक्कतें समाप्त हो रही हैं।

उक्त बातें महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में उपस्थित नागरिकों केा संबोधित करते हुये कहीं। यहाॅं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। केारबा निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में, दूसरा शिविर 11 मई को टी.पी.नगर जोन कार्यालय में, तीसरा शिविर 13 माई को कोसाबाड़ी जोन कार्यालय, चैथा शिविर 15 मई को पं.रविशंकर नगर जोन कार्यालय तथा पांचवाॅं शिविर 20 मई को बालको जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था, वहीं इस कड़ी में आज निगम के दर्री जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने शिविर में उपस्थिति प्रदान करते हुये पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ शिविर में लगाये गये, जिले के विभिन्न विभागों व नगर पालिक निगम केारबा के विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, राधा महंत, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा, कल्याणीबाई कंवर, अयोध्याबाई कंवर, जनकसिंह राजपूत, विनम्र कुमार तिवारी, सम्मत कुंवर कंवर, सीता पटेल, मुकुंद सिंह कंवर, किशनलाल केंवट, मनोज लहरे सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। शिविर को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती राजपूत ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मैं इस शिविर के माध्यम से बताना चाहूॅंगी कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में दर्री जोन के वार्डो के साथ-साथ निगम के सभी  67 वार्डो में व्यापक रूप से विकास कार्य करायें जा रहे हैं, उन्हेाने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवंागन के प्रयास से प्रदेश के साथ-साथ कोरबा के नागरिकों को भी उनके मकानों व जमीन का पट्टा प्राप्त होने की कार्यवाही तुरंत होने जा रही है, जिसके लिये मैं आप सबको बधाई देती हूॅं। महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुये अधिकारी कर्मचारियों से यह अपेक्षा की कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

आयुक्त ने दर्री जोन व निगम की उपलब्धियों पर रखा प्रतिवेदन –

 इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने दर्री जोन के विकास कार्यो, नागरिक सुविधाओं व सेवाओं के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा की विगत वर्ष के दौरान प्राप्त उपलब्धियों पर अपना प्रतिवेदन शिविर में रखा। उन्होने दर्री जोन की चर्चा करते हुये बताया कि जोन अंतर्गत वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न मदों के अंतर्गत 21 करोड़ 45 लाख  रूपये की लागत वाले 105 विकास कार्य स्वीकृत हुये हैं, जिसमें से 40 कार्य पूर्ण हो गये हैं, 43 कार्य प्रगति पर हैं, वहीं 22 विकास कार्यो की निविदा प्रक्रिया जारी है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना , राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, स्वामित्व नामांतरण, राशन कार्ड, सम्पत्तिकर जलकर की वसूली की जानकारी भी प्रस्तुत की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने इस मौके पर कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के मार्गदर्शन में दर्री जोन अंतर्गत निगम क्षेत्र के प्रवेश स्थल पर भव्य प्रवेशद्वार का निर्माण एन.टी.पी.सी. के माध्यम से कराया जायेगा, वहीं जोनांतर्गत 02 माडल वेंडिंग जोन भी निर्मित कराये जायेंगे। उन्होने बताया कि दर्री जोन का मणिकंचन केन्द्र पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर है, जिसके कार्यो की लगातार प्रशंसा उच्चाधिकारियों द्वारा मिली है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर हम सबको ईंधन बचत के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहियें, उन्होने कहा कि मैं स्वयं अधिकतर स्थानों पर आने-जाने हेतु ई-बाईक का उपयोग कर रहा हूॅं, साथ ही निगम के अधिकारी कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे कम दूरी की यात्रा में ई-बाईक का ही उपयोग करें, उन्होने बताया कि निगम के फेस आफ द मंथ की योजना अंतर्गत इस माह एक ऐसे छोटे कर्मचारी को फेस आफ द मंथ चुना जायेगा, जिसके द्वारा ई-स्कूटी का उपयोग किया जा रहा हो।

वायदों को पूरा करने में सफल रही है राज्य सरकार – इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के पूर्व उनके द्वारा आमजनता से जो वायदें किये गये थे, उन सभी वायदों को पूरा करने में राज्य सरकार पूर्ण रूप से सफल रही है, इसी का परिणाम है कि लोगों को उनके मकानों व जमीन का पट्टा प्राप्त होने जा रहा है, शासन ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि 15 अगस्त तक पट्टा हेतु फार्म भराया जायेगा, वहीं लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार भी राज्य सरकार की जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सुशासन की पर्याय है छत्तीसगढ़ सरकार – इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन की पर्याय बन चुकी है, विगत सवा दो वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने अपने कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं से एक अधिकतम जनहितैषी सरकार की छबि बनाई है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने विधानसभा चुनाव से पूर्व जो वायदें किये थे, उससे कहीं आगे बढ़कर कार्य उनके द्वारा कराये जा रहे हंै, हमें अत्यंत खुशी है कि मुख्यमंत्री  श्री विष्णुदेेव साय के मार्गदर्शन व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के दिशा निर्देशन में अब शीघ्र ही कोरबा के नागरिकों को उनके घर मकान का पट्टा उन्हें प्राप्त हो जायेगा।

सुशासन तिहार यानी आमजनता से सीधा संपर्क – इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्रीमती राधा महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार का मतलब आमजनता से सीधा संपर्क करना है, उनकी समस्याओं को जानना है तथा उनका तत्काल निराकरण कराना हैं। उन्होने आगे कहा कि कोरबा झुग्गी झोपड़ी बाहुल्य नगर है, यहाॅं की सबसे बड़ी मांग थी कि उन्हें उनके मकान घर जमीन का पट्टा मिले, आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा की जनता की इस मांग को पूरा करने जा रही है, वहीं पूरे प्रदेश के लोगों केेा भी इसका लाभ मिलेगा।

हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित – शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया गया, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राही झुलिनबाई देवांगन व बिन्दु देवांगन को भवन स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये, वहीं फूलबाई साहू, उषा कुमारी, अंजू बड़ा, नरसिंहा, क्राति मानिकपुरी, देवकुमारी, किरण कुमार गोंड़, सूरजमुखी जायसवाल, मनीषा देवी, अमृता साहू को विभिन्न राशन कार्ड प्रदान किये गये तथा हितग्राही चम्पा साहू व सुदामा बाई को श्रद्धांजलि योजना अंतर्गत 03-03 हजार रूपये के चेक दिये गये। इसी प्रकार हितग्राही रविन्द्र सोनी व  रामधन यादव वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित किया गया, वहीं समाज कल्याण विभाग की ओर से हितग्राही तेजेश्वर कोसले व कुंती मांझी को ट्राईसिकल, हितग्राही आरव सिंह, प्रियाक्षी यादव व मंटोरा बाई को व्हीलचेयर दी गई तथा हितग्राही वेदभूषण चैबे, भगवान दास व रामकुमार राठौर को छड़ी का वितरण  किया गया। शिविर का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री घनश्याम श्रीवास के द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा ने किया।

सर्वमंगलानगर जोन में 25 मई को शिविर – 

नगर पालिक निगम केारबा द्वारा सुशासन तिहार 2026 के तहत अपने विभिन्न जोनांतर्गत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों की अगली कड़ी में निगम के सर्वमंगलानगर जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 63 विकासनगर शिव मंदिर के पीछे स्थित मंगल भवन में 25 मई सोमवार को प्रातः 10 बजे  से सायं 04 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, राधा महंत, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा, कल्याणीबाई कंवर, अयोध्याबाई कंवर, जनकसिंह राजपूत, विनम्र कुमार तिवारी, सम्मत कुंवर कंवर, सीता पटेल, मुकुंद सिंह कंवर, किशनलाल केंवट, मनोज लहरे, अंजय अग्रवाल, तुलसी ठाकुर, कृष्णा जायसवाल, नारायण सिंह ठाकुर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त व नोडल अधिकारी पवन वर्मा, जोन कमिश्नर  लीलाधर पटेल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, यशवंत जोगी, रितेश सिंह, आस्मा डहरिया आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!