Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

SECL कुसमुंडा में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की बैठक, संगठन विस्तार और मजदूर हितों पर लिए गए अहम निर्णय

(कोरबा-कुसमुंडा) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कुसमुंडा क्षेत्र में 29 जुलाई को कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं कोयला मजदूर पंचायत (केंद्रीय) के अध्यक्ष रेशम लाल यादव तथा केंद्रीय महामंत्री विनय कुमार सिंह ने संगठन की मजबूती और मजदूर हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की।

बैठक के दौरान संगठन में आंतरिक भेदभाव, वित्तीय अनियमितताओं और परिवारवाद से नाराज सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोयला मजदूर सभा छोड़कर कोयला मजदूर पंचायत (HMS) की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन की मुख्यधारा से जोड़ा।

बैठक को संबोधित करते हुए रेशम लाल यादव और विनय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के लिए मजदूरों का हित सर्वोपरि है तथा श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही कोयला मजदूर पंचायत की क्षेत्रीय समितियां SECL के सभी क्षेत्रों का दौरा कर नई कमेटियों का गठन करेंगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर मिलन पांडेय, मनोज सिंह, राजदेव सिंह, सुशील साहू, सरफराज अहमद, अभिलाष मिश्रा, राजू राजभर, विजय गुप्ता सहित सैकड़ों श्रमिकों ने संगठन की सदस्यता ली। बैठक में संजय सिंह, जुगनू खान, गजेंद्र सिंह तंवर, तरुण राहा, अनिरुद्ध सिंह, एस.डी. मानिकपुरी, एस.सी. मंसूरी, रविन्द्र स्वर्णकार, बसंत कुमार, राजन कुमार, सोनू राम सहित गेवरा, दीपका और कुसमुंडा क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!