Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

15 जुलाई ( आज ) प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब होंगी महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बीते कार्यों का देंगी हिसाब और आगे की दोकार्ययोजना रखेंगी सामने।

कोरबा नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत बुधवार, 15 जुलाई को दोपहर 12 बजेकोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों से विशेष संवाद करेंगी।

इस दौरान महापौर बीते वित्तीय वर्ष में नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करेंगी। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में शहर के विकास के लिए तैयार की गई नई कार्ययोजना, प्रस्तावित परियोजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं की भी जानकारी देंगी।

इस संवाद कार्यक्रम में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की आगामी योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रेस क्लब द्वारा सभी सम्माननीय सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!