Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / सुशासन तिहार 2026: रविशंकर नगर शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर जी ने कहा “सुशासन की संकल्पना हो रही साकार”

सुशासन तिहार 2026: रविशंकर नगर शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर जी ने कहा “सुशासन की संकल्पना हो रही साकार”

कोरबा, 15 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत नगर पालिक निगम कोरबा के पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन कार्यालय परिसर में चौथे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं, वहीं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी वितरित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि जनसमस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण ही सुशासन की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार आमजन तक सीधे पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रही है। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी सुशासन तिहार शिविरों के माध्यम से जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान संभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि निगम की “महापौर की पाती” योजना के जरिए भी 24 घंटे के भीतर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि जब निगम की जिम्मेदारी संभाली गई थी, तब 67 वार्डों में कई मूलभूत समस्याएं थीं, लेकिन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन और निगम प्रशासन के प्रयासों से हालात लगातार सुधर रहे हैं। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिलाने का सपना भी अब पूरा होने जा रहा है।इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में सुशासन तिहार शिविर अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, साफ-सफाई, राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान शिविरों में किया जा रहा है।वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सीधे जनता से जोड़ना है ताकि शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सके। वहीं पार्षद अब्दुल रहमान ने इस पहल को आम जनता के लिए राहतभरा कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय हेलमेट पहनकर ई-बाइक से शिविर में पहुंचे और लोगों को ईंधन बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत अभियान का उल्लेख करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों से ई-बाइक के उपयोग की अपील की। आयुक्त की इस पहल की उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सराहना की।आयुक्त श्री पाण्डेय ने बताया कि पं. रविशंकर नगर जोन के सात वार्डों में वर्ष 2023 से अब तक 32 करोड़ 32 लाख रुपये के 94 विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 54 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 27 प्रगतिरत हैं और 13 कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड, जलकर व राजस्व वसूली सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबियां और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और अन्य सहायता सामग्री भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान की गई।कार्यक्रम में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवांगन, पार्षद अब्दुल रहमान, उर्वशी राठौर, धनकुमार गर्ग, नारायण प्रसाद कुर्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *