Home / कोरबा / अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1500 पौधरोपण 700 जूट बैग वितरित कर प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

अदाणी केपीएल में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1500 पौधरोपण 700 जूट बैग वितरित कर प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

  अदाणी कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल), पताड़ी में विश्व पर्यावरण सप्ताह-2026 का समापन समारोह सोमवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा थे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट साइट हेड ए. राजागुरु सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 से 15 जून तक पर्यावरण एवं बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष “प्रकृति से प्रेरित जलवायु संरक्षण—हमारे भविष्य के लिए” थीम के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से प्लांट परिसर एवं कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 1500 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर व्यापक वृक्षारोपण किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख समीर कुमार मित्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

सप्ताहभर आयोजित पर्यावरण क्विज, चित्रकला एवं मॉडल प्रतियोगिता में कर्मचारियों, बच्चों तथा महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट वर्ग में रजत श्रीवास्तव प्रथम, सायदीप पांडेय द्वितीय तथा सुरेश भटनागर तृतीय रहे। नॉन-एग्जीक्यूटिव वर्ग में कुसलेश्वर सिंह राठिया प्रथम, शशि कुमार भारद्वाज द्वितीय एवं शोविंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि साधना दिव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। एग्जीक्यूटिव वर्ग में पंकज सोनी प्रथम, अभिजीत आटकरे द्वितीय तथा जान्हवी भांडरकर और मनोज तिवारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनविका मिश्रा प्रथम, तान्या पटेल द्वितीय और प्रणिका सोनी तृतीय रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में दृष्टि साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्मचारियों वर्ग में भीम चौहान प्रथम तथा उर्वशी गोरे और मंजू पाटले संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। मॉडल प्रतियोगिता में शैजल महंत एवं मिहिका सिन्हा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

केपीएल कॉलोनी में आयोजित महिला पर्यावरण क्विज में खुशबू सिंह प्रथम, साई प्रजन्ना मुला द्वितीय और अपर्णा रक्षित तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि समीर कुमार मित्रा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर प्लास्टिक उपयोग को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 700 जूट बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। केपीएल द्वारा क्षेत्र में हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *