
कोरबा: शहर की पुरानी बस्ती में बढ़ते नशे के कारोबार, असामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विशाल साहू ने जनहित में अपील जारी की है। उन्होंने क्षेत्र को नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रशासन व पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की है।जारी अपील में कहा गया है कि पुरानी बस्ती में खुलेआम नशे का कारोबार, बढ़ती गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों के कारण स्थानीय नागरिक भय के माहौल में जीवन जी रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं, छात्राओं और स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है।विशाल साहू ने मांग की है कि अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए, असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें तथा अपराध और नशे के खिलाफ जागरूक होकर आगे आएं। साथ ही संदेश दिया कि **”नशा छोड़ें – जीवन जोड़ें, अपराध रोकें – समाज बचाएं।”**

